News

शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें-03-08-2025GST काउंसिल की मीटिंग आज से शुरू, 5% और 18% स्लैब को मंजूरी मिल सकती है, AC-TV और फ्रिज समेत 175 चीजें सस्ती होंगी

By Mani 3 min read

शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें-03-08-2025


(1)ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट: शाह ने थपथपाई जांबाजों की पीठ, नक्सल विरोधी अभियानों से करोड़ों के जीवन में नया सूर्योदय


(2)अमित शाह ने कहा कि नक्सल विरोधी अभियानों में गंभीर शारीरिक क्षति उठाने वाले सुरक्षाबलों के जीवन को सुचारू रूप से चलाने के लिए मोदी सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी उपस्थित थे।


(3) बाढ़ प्रभावित राज्यों के लिए विशेष राहत पैकेज का एलान करे सरकार', राहुल गांधी की पीएम मोदी से अपील


(4)आज तय होगा एनडीए में सीट शेयरिंग का फार्मूला! बिहार बीजेपी कोर कमेटी संग शाह करेंगे मंथन


(5) जयशंकर ने कहा कि 'यूरोपीय संघ के साथ हमारे रिश्तों को मजबूत बनाने और मुक्त व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने में जर्मनी की भूमिका अहम है। भारत और जर्मनी के बीच बहुस्तरीय सहयोग का इतिहास रहा है। मुझे उम्मीद है कि आज की बातचीत से हमारे संबंध बेहतर होंगे।'


(6) पवन खेड़ा ही नहीं उनकी पत्नी के पास भी दो सक्रिय मतदाता पहचान पत्र; 'वोट चोरी' पर भाजपा ने लगाए आरोप


(7) 31 दिसंबर 2024 तक भारत आए शरणार्थी बिना पासपोर्ट के रह सकेंगे, गृह मंत्रालय ने नया आदेश जारी किया


(8) दावा- भारत को और S-400 डिफेंस सिस्टम देगा रूस, रशियन अफसर बोले- सहयोग बढ़ा रहे; SCO में मोदी बोले थे-भारत-रूस बुरे दौर में भी साथ


(9) GST काउंसिल की मीटिंग आज से शुरू, 5% और 18% स्लैब को मंजूरी मिल सकती है, AC-TV और फ्रिज समेत 175 चीजें सस्ती होंगी


(10) मराठा आंदोलन; आजाद मैदान से 125 टन कचरा निकला, 466 कर्मचारियों ने 5 दिन तक उठाया; HC ने पूछा- संपत्ति के नुकसान की भरपाई कौन करेगा


(11)Moody की वॉर्निंग, दुनिया को 'दादागिरी' दिखाने वाले यूएस की 'रसातल' में गई इकोनॉमी, मंदी की कगार पर पहुंचा


(12)चीन ने अमेरिका तक मार करने वाली मिसाइलें दिखाईं, विक्ट्री डे परेड में माओ जैसी ड्रेस में पहुंचे राष्ट्रपति जिनपिंग; कहा- हम डरते नहीं, आगे बढ़ते हैं


(13) ट्रम्प बोले- भारत का अमेरिका से एकतरफा रिश्ता, उन्होंने 100% टैरिफ लगाया, वे हमसे व्यापार कर रहे थे, क्योंकि हमने चार्ज नहीं वसूला


(14) दिल्ली में यमुना का पानी घरों में घुसा, 10 हजार लोगों को हटाया; पूरे पंजाब में बाढ़, जयपुर के सरकारी अस्पताल में पानी भरा


(15) जयपुर में भारी बरसात, गलता तीर्थ में फंसे श्रद्धालु, झुंझुनूं में मकान गिरा, 1 की मौत; कोटा-मुंबई ट्रैक पर लैंडस्लाइड, 9 ट्रेन रोकीं, नेशनल हाईवे बंद


(16) सेंसेक्स 410 अंक चढ़कर 80,568 पर बंद, निफ्टी में 135 अंक की तेजी; मेटल, फार्मा और बैंकिंग शेयरों में खरीदारी


(17) जोमैटो से खाना मंगाना हुआ महंगा, फेस्टिव सीजन से पहले प्लेटफॉर्म फीस 20% बढ़ाई, अब ₹10 की जगह ₹12 चार्ज लगेगा


You may also like: NEET UG-2025 का पुनः आयोजन और बोनस अंक देने से हाईकोर्ट का इनकार

Likes 0 · Dislikes 0 Log in to like or dislike this post.
Share this post

Leave a Reply

Please log in to comment on this post.